टी-20 वर्ल्ड कप; इंग्लैंड ने 185 रन का टारगेट दिया:7 ओवर में नेपाल का स्कोर 60/2; आसिफ और भुर्तेल पवेलियन लौटे

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 5वें मैच में नेपाल को 185 रन का टारगेट दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। नेपाल से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादन ने 2-2 विकेट लिए। नेपाल ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी पिच पर हैं। कुशल भुर्तेल (29 रन) को विल जैक्स ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। आसिफ शेख (7 रन) को लियम डॉसन ने कैच कराया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड। नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला।

More From Author

टॉप-10 फर्म्स में 8 की वैल्यू ₹4.55 लाख करोड़ बढ़ी:रिलायंस को ₹1.41 लाख करोड़ का फायदा; AI की वजह से IT कंपनियों की वैल्यूएशन गिरी

नेपाली स्पा संचालकों ने कस्टमर से सेक्स करने कहा:मना करने पर सैलरी रोकी, बिलासपुर में फैमिली सैलून के नाम पर देती थीं स्पेशल सर्विस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *