टी-20 वर्ल्डकप मैच- अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट:अली खान ने कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया; USA के खिलाफ भारत का स्कोर 25/1

टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा मैच भारत और USA के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। ईशान ने सौरभ नेत्रवलकर की बॉल पर छक्का लगाकर टीम इंडिया का खाता खोला। पहले ओवर से 7 रन आए। टॉस से पहले ओपनिंग सेरेमनी में म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा ने परफॉर्म ने किया। यहां 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा और ICC चैयरमैन जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर आए। भारत टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती। USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

More From Author

बांग्लादेश को 30 साल बाद नया PM मिलेगा:चुनाव पर भारत-पाक और चीन की नजर, बदल जाएगा साउथ एशिया का पावर बैलेंस

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:शाह की हाईलेवल मीटिंग, ट्रैक्टर पर स्टंट करते स्कूल पहुंचे छात्र, बुजुर्ग महिला के प्राइवेट-पार्ट को छुआ, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *