टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत के मैच का बॉयकॉट करने के बीच पाकिस्तान टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रहा है। दोनों टीमों की नजरें अगले राउंड में जगह बनाने पर होंगी, लेकिन फॉर्म और तैयारी के लिहाज से पाकिस्तान साफ तौर पर आगे दिख रहा है। लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 4 विकेट लेते ही नवाज पाकिस्तान के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद। नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन। मैच का स्कोरकार्ड…
