पाकिस्तान की शिया मस्जिद में विस्फोट:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 10 की मौत, इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। द टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस और बचाव सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और पॉलीक्लिनिक अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हमले की 3 तस्वीरें… तीन महीने पहले आत्मघाती धमाके में 12 लोग मारे गए थे इससे पहले भी 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती धमाका हुआ था। उस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

More From Author

पाकिस्तानी PM बोले- कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा:कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़े, यह इलाका PAK की लाइफ लाइन है

सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद:निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी रही, FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 2% चढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *