सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने करेंगे मांग:हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी, कहा-सीएम से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपियों को सजा को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तालिब शेख और परिवारजनों से मिले। उन्होंने घटना को लेकर दुख जताया। तीन दिन पहले पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी तालिब शेख और परिवारजनों से मुलाकात की थी। सिंहदेव ने कहा कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के मनेंद्रगढ़ स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने तालिब शेख की पत्नी और मासूम बेटी की हत्या की घटना पर शोक संदेवदना व्यक्त की। श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग रखेंगे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पुलिस परिवार पर हमला अत्यंत निंदनीय है। इस घटना के आरोपियों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सिंहदेव भी पहुंचे, कहा दोषियों को फांसी हो 3 दिन पहले पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मनेंद्रगढ़ में तालिब शेख के घर पहुंचे थे। सिंहदेव ने कहा कि पुलिस परिवार पर हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कानूनी प्रक्रियाओं के तहत मौत की सजा होनी चाहिए। जानिए क्या थी घटना दरअसल, 13 अक्टूबर की रात कुलदीप साहू ने 2 साथियों के साथ मिलकर हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। उनके शवों को आरोपियों ने कार में डालकर 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष सीके चौधरी, फूल सिंह उर्फ रिंकू सिंह सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के घर और गोदाम पर चला बुलडोजर हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के पिता के 6 ठिकानों पर रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक अमले ने बाजारपारा स्थित मुख्य आवास के पीछे बने तीन मंजिला मकान को भी ढहा दिया। इसके अलावे दुकान और गोदामों को ढहाया गया। शासकीय जमीनों पर भी कुलदीप साहू के परिवारजनों का बेजा कब्जा था, जिसे हटा लिया गया है।

More From Author

धमतरी में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश:गुरुवार से लापता था, बायपास के पास तालाब में मिली बॉडी; हत्या की आशंका

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकी हमला, 2 मजदूर घायल:दोनों यूपी के रहने वाले; श्रीनगर सांसद बोले- हमले के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *