बजट सत्र का पांचवा दिन:अमेरिका से ट्रेड डील पर NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का अभिनंदन, रिजिजू बोले- ये अद्भुत और ऐतिहासिक

अमेरिका से ट्रेड डील पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का NDA की संसदीय दल की बैठक स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा कि यह अद्भुत और ऐतिहासिक है। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसद शामिल हुए हैं। कांग्रेस के लोकसभा सांसद भी सुबह 10.30 बजे संसद परिसर स्थित कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में बैठक करेंगे। इसमें सदन की कार्यवाही, रणनीति और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हो सकती है। आज संसद के बजट सत्र का मंगलवार को पांचवा दिन है। आज भी दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। सोमवार को बजट सत्र का चौथा दिन रहा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक Four Stars of Destiny का हवाला देते हुए कहा- 31 अगस्त 2020 को 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका था। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए राहुल को रोका था। राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका था। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका था। बजट सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। 28 जनवरी से शुरू हुआ पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा। लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

समंदर-आसमान से भारत 75,000 का सामान बिना टैक्‍स ला सकेंगे:शटलर देविका सिहाग ने साइना, सिंधु की बराबरी की; 3 फरवरी के करेंट अफेयर्स

दावा- ईरान में प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ:गर्भाशय निकाले, सिर की खाल नोंची गई; सबूत छिपाने के लिए शव जलाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *