अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम होंगी। शनिवार दोपहर 2 बजे उन्हें NCP विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर वे शाम 5 बजे शपथ लेंगी। सुनेत्रा को पार्टी नेता चुने जाने के लिए NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। वहां दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम प्रस्ताव रखा। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था। बैठक को फोटोज… नॉलेज फैक्ट… महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
