जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह घाटी में लंबे इंतजार के इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर और बटोटे में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल में बर्फबारी से तापमान और गिर गया है। यहां कुसुमकेरी का टेंपरेचर माइनस 7°C रहा। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी के कारण दो 1291 सड़कें बंद हैं। इन्हें खोलने के लिए 385 मशीनें लगाई हैं। हिमाचल और कश्मीर में 1300 से ज्यादा सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तापमान में 5-6°C तक की गिरावट आने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला जमने की चेतावनी दी है। वहीं पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 0.8°C रहा। रक्षा मंत्रालय के DGRE ने उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण पांच जिलों के लिए अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में आज शाम 5 बजे तक हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में बारिश के बाद हवा में सुधार हुआ। रविवार सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 दर्ज किया गया। हालांकि मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 26 जनवरी 27 जनवरी जाने राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: आधे MP में 27-28 जनवरी को बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश के आसार मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में 27 और 28 जनवरी को बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) स्ट्रॉन्ग है। उत्तर भारत में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) सक्रिय है। वहीं, एक लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की भी एक्टिविटी देखने को मिली। इस वजह से पिछले 24 घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल के जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में बर्फबारी की संभावना, हिमस्खलन का अलर्ट, केदारनाथ में 4 फीट बर्फ हटाने में जुटी ITBP उत्तराखंड के 5 जिलों में 25 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। 29 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए अगले 12 घंटे का हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही, रविवार शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 7 डिस्ट्रिक्ट में जम सकता है पाला हरियाणा में 25 जनवरी को राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का असर रहेगा। IMD की चेतावनी के अनुसार, 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला जम सकता है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: कई शहरों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, बठिंडा सबसे ठंडा, तापमान 0.8 डिग्री दर्ज पंजाब में मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए घने कोहरे और और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली सहित कई शहरों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। वहीं बीते 24 घंटे में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 0.8 रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: अगले 3 दिनों में 3° तक बढ़ेगा तापमान, कुछ जगहों पर छाया रहेगा हल्का कोहरा छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है वहीं दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर में 25 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाया रहा। वहीं प्रदेश के कुछ जगहों पर भी सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 2 दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, कुकुमसेरी सबसे ठंडा, -7 डिग्री रहा टेंपरेचर हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 26 जनवरी को दिनभर मौसम साफ रहेगा और रात को पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में कुकुमसेरी में -7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, अयोध्या सबसे ठंडा यूपी में बारिश और ओले गिरने से मौसम पलट गया है। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। आज 15 जिलों में बारिश और 20 जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। तापमान में 5-6°C तक की गिरावट आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 8°C के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। लखनऊ में पिछली रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बेतिया, बगहा ,समेत 5 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार में रविवार को 5 जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। बेतिया, बगहा, गोपालगंज समेत 5 जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास थी। मौसम विभाग ने प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 जिलोंं में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पटना और दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ें…
