मुंबई समेत 17 नगर निगम में महिला महापौर होंगी:परभणी में महिला सीट पर आपत्ति; शिंदे के गढ़ ठाणे में SC का मेयर होगा

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुंबई समेत 17 नगर निगम में महिला को महापौर बनाया जाएगा। हालंकि परभणी सीट पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। शहरी विकास मंत्रालय में गुरुवार को हुए लॉटरी सिस्टम के बाद जालना, लातूर में अनुसूचित जाति की महिला महापौर होगी। अहिल्यानगर, अकोला, जलगांव, चंद्रपुर में ओबीसी महिला को महापौर बनाया जाएगा। पिंपरी चिंचवड़, भिवंडी-निजामपुर, पुणे, धुले, मुंबई, नांदेड़-वाघाला, नवी मुंबई, नागपुर, नासिक में
जनरल कैटेगरी की महिला मेयर होगी। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर SC कैटेगरी का होगा। चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार 5वीं बार एक महिला बनेगी। अब इन सभी कैटेगरी के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। महाराष्ट्र में मेयर लॉटरी सिस्टम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थक इस्लामिक पार्टी सरकार बना सकती है:सर्वे में दूसरे नंबर पर पहुंची, इसने देश की आजादी का विरोध किया था

कश्मीर में सेना की गाड़ी 200-फीट गहरी खाई में गिरी:10 जवानों की मौत, 17 सवार थे; घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *