MP-राजस्थान सहित 6 राज्यों में बारिश की संभावना:बिहार में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें लेट; उत्तराखंड में झरने जमे, बर्फबारी का अलर्ट

राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में दो दिन बाद बारिश की संभावना है। राजस्थान में 22 जनवरी को 6 जिलों और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। मध्यप्रदेश में 23 और 24 जनवरी को ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा। बिहार के अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरा छाया रहेगा। सुबह विजिबिलिटी कम होने से 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सर्दी आदि कैलाश (पिथौरागढ़) और केदारनाथ धाम में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान -21 डिग्री सेल्सियस था। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले 5 जिलों में शीतलहर चलेगी। सुबह और रात में कड़ाके की सर्दी का अनुमान है। 2 तस्वीरों में देखें मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 22 जनवरी 23 जनवरी राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; कोहरा भी छाएगा मध्यप्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बारिश का अलर्ट है। ऐसा स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से होगा। ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में असर रहेगा। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा। बुधवार सुबह भी कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, 10 जिलों में बदलेगा मौसम राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव होगा। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर खत्म होने के बाद एक बार फिर राजस्थान में तेज सर्दी के साथ घना कोहरा देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के गोपालगंज-बगहा में घना कोहरा, 5 से ज्यादा ट्रेनें लेट; जनवरी लास्ट में फिर बढ़ेगी ठंड बिहार के गोपालगंज और बगहा में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

ASP-स्पा संचालक स्टिंग VIDEO वायरल, रेड मारने की धमकी:अफसर बोले-कमिटमेंट पूरी करो, कारोबारी बोला- 30,000 कमीशन देता था, IG ने दिए जांच के निर्देश

BJP में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद:पहले नड्डा, अब नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन-सियासत में बदलाव दिखेंगे, स्थानीय मुद्दे दिल्ली तक पहुंचेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *