विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में आज छठा मैच खेला जाएगा। नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। नैट सिवर-ब्रंट की जगह हेली मैथ्यूज ने वापसी की। गुजरात ने अनुष्का शर्मा की जगह आयुषी सोनी को शामिल किया। गुजरात ने लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम ने यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स को हराया। वहीं मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, लेकिन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गई।
