कल की बड़ी खबर रिटेल महंगाई से जुड़ी रही। दिसंबर में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 1.33% के स्तर पर पहुंच गई है। ये तीन महीनों का हाई लेवल है। वहीं सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सब्जियों-दालों के दाम बढ़ने से दिसंबर में महंगाई बढ़ी: 3 महीने में सबसे ज्यादा, 1.33% पर पहुंची, नवंबर में 0.71% थी दिसंबर में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 1.33% के स्तर पर पहुंच गई है। ये तीन महीनों का हाई लेवल है। इससे पहले नवंबर में ये 0.71% पर थी, जो 14 साल में सबसे कम स्तर रहा था। वहीं अक्टूबर में ये 0.25% पर थी, जो 14 साल में सबसे कम स्तर था। दिसंबर में महंगाई में बढ़ोतरी दाल, सब्जियों, मांस-मछली, अंडे और बिजली के दाम बढ़ने से हुई है। सरकार ने सोमवार, 12 जनवरी को महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹3,327 बढ़कर ₹1.40 लाख के हाई पर: चांदी की कीमत एक दिन में ₹14 हजार बढ़ी, ये पहली बार ₹2.57 लाख किलो हुई सोने-चांदी के दाम (12 जनवरी) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,327 रुपए बढ़कर 1,40,449 रुपए पर बंद हुआ। कल यह 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी सुबह 2,57,283 रुपए पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी कमी आई और ये 13,968 रुपए बढ़कर 2,56,776 रुपए किलो पर बंद हुई। इससे पहले इसकी कीमत 2,42,808 रुपए किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. HCL टेक का मुनाफा 11% घटकर ₹4,076 करोड़: तीसरी तिमाही में रेवेन्यू ₹33,872 करोड़ रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड देगी कंपनी IT कंपनी HCL टेक की तीसरी तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 34,257 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 12.80% ज्यादा है। कंपनी की इस कमाई में ऑपरेशन से रेवेन्यू 33,872 करोड़ रुपए रहा। वहीं जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 27,792 करोड़ रुपए रहा और उसने टोटल 1,427 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। टोटल इनकम में से खर्च और टैक्स घटा दें, तो कंपनी को तीसरी तिमाही में 4,076 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। सालाना आधार पर यह 11.21% घटा है। कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 4,591 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। HCL टेक ने सोमवार (12 जनवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY26, तीसरी तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. TCS का मुनाफा 14% घटकर ₹10,657 करोड़: तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 5% बढ़ा; शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹57 डिविडेंड मिलेगा टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 10,657 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 14% की गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 12,380 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने ऑपरेशन से 67,087 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 5% बढ़ा है। पिछले साल की सामान अवधी में कंपनी ने 63,973 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. नॉन-SBI ATM से पैसे निकालना महंगा हुआ: SBI ने चार्ज बढ़ाकर ₹23 +GST किया; सैलरी अकाउंट पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन भी खत्म देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने नॉन-SBI ATM पर ट्रांजैक्शन के चार्ज बढ़ा दिए हैं। यह बदलाव 1 दिसंबर 2025 से लागू हो चुका है। अब नॉन-SBI ATM से कैश निकालने पर फ्री लिमिट के बाद 23 रुपए प्लस GST लगेगा, जबकि पहले यह 21 रुपए प्लस GST था। बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर अब 11 रुपए प्लस GST देना पड़ेगा, जो पहले 10 रुपए प्लस GST था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
