मॉडल आंसर-की पर आज रात तक दर्ज कराएं आपत्ति:असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 सब्जेक्ट का मामला, 11 से 16 दिसम्बर के बीच हुए थे एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के 10 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति आज रात 12 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। सब्जेक्ट में जूलॉजी, म्यूजिक (वोकल), संस्कृत, उर्दू, लॉ, केमिस्ट्री, बॉटनी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस तथा ईएएफएम शामिल है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 11 से 16 दिसंबर 2025 तक किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ आज रात यानी 12 जनवरी 2026 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही प्रविष्ट करनी होगी( इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्नपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 12 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यहां करें कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

More From Author

ट्रम्प बोले- ईरान ‘रेड लाइन’ पार कर रहा:अमेरिका के सामने कड़े विकल्प मौजूद; हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 500 से ज्यादा की मौत

अन्वेषा सैटेलाइट ऑर्बिट से भटका, रिकवर करने की कोशिश:14 सैटेलाइट्स के साथ गया था; इसरो बोला- मिशन के तीसरे स्टेज में गड़बड़ी आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *