प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ में शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाल रहे हैं। पीएम ने यात्रा के दौरान डमरू बजाया। यात्रा एक किलोमीटर की होगी। इसके बाद सुबह 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद पीएम सुबह 11 बजे सद्भावना ग्राउंड में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। PM मोदी शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ PM ने ही रखा है। यह 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है। सोमनाथ में अपने दौरे के पहले दिन, प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, ऊं मंत्र के सामूहिक जप में हिस्सा लिया और ड्रोन शो देखा। शौर्य यात्रा की 2 तस्वीरें… सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
