ED की रेड के बीच पहुंचीं ममता बनर्जी:कहा- क्या शाह का काम दस्तावेज जब्त करना है; पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को कोलकाता में पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। प्रतीक जैन टीएमसी के आईटी सेल के हेड भी हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है। सीएम ममता बनर्जी को जैसी ही इसकी जानकारी मिली वे प्रतीक जैन के घर पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा, क्या ईडी और अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की सूची जब्त करना है? यह एक घटिया और शरारती गृह मंत्री है, जो देश की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। सीएम ने कहा कि मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज उठा ले जाया जा रहा है। एक तरफ वे पश्चिम बंगाल में SIR जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। भाजपा ने कहा- ममता ने केंद्रीय एजेंसियों के काम में दखल दी
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘मैं छापेमारी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। ED डिटेल्स दे सकती है। ममता बनर्जी केंद्रीय एजेंसियों के काम में दखल दिया। ममता ने आज जो किया, वह जांच में बाधा डालना था। मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। IPAC ऑफिस में वोटर लिस्ट क्यों मिली। क्या IPAC कोई पार्टी ऑफिस है। मैं ममता को चुनौती देता हूं कि वे कहीं भी छापेमारी करवाएं। अगर आपके घर पर छापा मारा जाता है, तो कम से कम ₹100 करोड़ बरामद होंगे।’ खबर अपडेट की जा रही है …

More From Author

बिलासपुर GGU के कुलपति ने साहित्यकार को कार्यक्रम से भगाया..VIDEO:साहित्य कार्यक्रम में खुद की कहानी सुनाने लगे, अतिथि बोले- मुद्दे पर लौटिए, तो निकाला

बांग्लादेश को JF-17 फाइटर जेट बेचने की तैयारी में पाकिस्तान:दोनों देशों के एयरफोर्स चीफ ने बातचीत की; चीन की मदद से बनाया था विमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *