चांदी ₹2.45 लाख के ऑल टाइम हाई पर:आज ₹7,725 महंगी हुई, सोना ₹741 बढ़कर ₹1.37 लाख पर पहुंचा

चांदी आज यानी 6 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 7,725 रुपए बढ़कर 2,44,788 रुपए हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,37,063 रुपए किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 741 रुपए बढ़कर 1,36,909 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,36,168 रुपए पर था। सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

More From Author

रेप कर 11 साल की बच्ची को कुल्हाड़ी से काटा:जंगल में फटे कपड़े में मिली लाश; सल्फी लेने घर आता, तभी हुई थी पहचान

वेनेजुएला में अमेरीकी एक्शन की चीनी सोशल मीडिया पर तारीफ:बोले- US मादुरो को पकड़ सकता है तो ताइवान पर चीन कब्जा क्यों नहीं कर सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *