EV बैटरियों पर 21 अंकों का यूनिक नंबर लगेगा:BYD दुनिया में सबसे ज्यादा EV बेचने वाली कंपनी बनी, टाटा पंच का फेसलिफ्ट 13 जनवरी को लॉन्च होगा

कल की बड़ी खबर EV बैटरियों से जुड़ी रही। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरियों की पहचान और उनकी ट्रैकिंग के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया है। सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि देश में हर EV बैटरी का अपना एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होगा। जिसे ‘बैटरी पैक आधार नंबर’ (BPAN) कहा जाएगा, यह नंबर 21 अंकों का होगा। वहीं चीनी कंपनी BYD ने बिक्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। BYD की साल 2025 में बैटरी से चलने वाली कारों की बिक्री लगभग 28% बढ़कर 22.5 लाख से अधिक हो गई। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. EV बैटरियों पर 21 अंकों का यूनिक नंबर लगेगा: क्वालिटी और असली लाइफ चेक करना आसान होगा, रिसाइकिल होने पर मिलेगा नया नंबर मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरियों की पहचान और उनकी ट्रैकिंग के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया है। सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि देश में हर EV बैटरी का अपना एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होगा। जिसे ‘बैटरी पैक आधार नंबर’ (BPAN) कहा जाएगा। यह नंबर 21 अंकों का होगा, जिससे बैटरी के बनने से लेकर उसके खराब होने या रिसाइकिल होने तक की पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मंथली इनकम अकाउंट से हर महीने 9,250 की कमाई: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 7.4% ब्याज मिल रहा, जानें इससे जुड़ी खास बातें सरकार ने जनवरी-मार्च (Q4FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले अपने लिए हर महीने यानी मंथली इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा। इस स्कीम में अभी 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस स्कीम में 5 साल के निवेश करना होता है। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इस हफ्ते चांदी महंगी हुई, सोने के दाम कम हुए: सोना ₹3174 गिरकर ₹1.35 लाख पर आया, चांदी ₹6443 बढ़कर ₹2.35 लाख किलो हुई इस हफ्ते सोने के दाम में गिरावट रही। सोना 3,174 रुपए गिरकर 1,34,782 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 26 दिसंबर, शुक्रवार को 1,37,956 रुपए पर था। वहीं चांदी में बीते हफ्ते बढ़त रही। चांदी 2,28,107 किलो से बढ़कर 2,34,550 रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,443 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. BYD दुनिया में सबसे ज्यादा EV बेचने वाली कंपनी बनी: 2025 में 22.5 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, टेस्ला को पीछे छोड़ा चीनी कंपनी BYD ने बिक्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। BYD की साल 2025 में बैटरी से चलने वाली कारों की बिक्री लगभग 28% बढ़कर 22.5 लाख से अधिक हो गई। वहीं इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 2025 में कुल 16.4 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन बचे, जो 2024 के मुकाबले 9% कम है। टेस्ला की ब्रिक्री में लगातार दूसरे साल गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टाटा पंच का फेसलिफ्ट 13 जनवरी को लॉन्च होगा: नए एक्सटीरियर डिजाइन के साथ सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹6 लाख टाटा मोटर्स 13 जनवरी को अपनी सबसे पॉपुलर माइक्रो SUV पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आज (3 जनवरी) कार का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। नई पंच को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है। नई पंच का डिजाइन काफी हद तक इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पंच-ईवी से इन्सपायर्ड होगा। कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर लुक में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आ रही है। कार में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

नशे में टल्ली टीचर स्कूल में करने लगा उठक-बैठक…VIDEO:कैमरे में बोला- 20 रुपए में आधा गिलास पिया हूं, मैनपाट BEO बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिका लाया गया:ब्लू जैकेट पहनी, मुंह ढंका गया; ड्रग्स-हथियार तस्करी का मुकदमा चलेगा, अमेरिकी सैनिकों ने बेडरूम से पकड़ा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *