अब स्विगी-जोमैटो डिलीवरी बॉयज को भी मिलेगा बीमा:एयर-वाटर प्यूरीफायर 13% तक सस्ते हो सकते हैं; निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

कल की बड़ी खबर गिग वर्कर्स से जुड़ी रही। देशभर के लाखों डिलीवरी बॉयज, कैब ड्राइवर्स को अब हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और एक्सीडेंट कवर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार ने ‘सोशल सिक्योरिटी कोड 2020’ के तहत नए ड्राफ्ट नियमों को नोटिफाई कर दिया है। एक साल में कम से कम 90 दिन काम करने पर वर्कर्स को फायदा मिलेगा। वहीं देश के कई हिस्सों में बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी के बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर आ सकती है। सरकार एयर और वाटर प्यूरीफायर पर लगने वाले जीएसटी (GST) में बड़ी कटौती करने की तैयारी में है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. स्विगी-जोमैटो डिलीवरी बॉयज को भी मिलेगा बीमा: रजिस्ट्रेशन के लिए 90 दिन काम करना जरूरी; सोशल सिक्योरिटी के ड्राफ्ट रूल्स जारी देशभर के लाखों डिलीवरी बॉयज, कैब ड्राइवर्स को अब हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और एक्सीडेंट कवर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार ने ‘सोशल सिक्योरिटी कोड 2020’ के तहत नए ड्राफ्ट नियमों को नोटिफाई कर दिया है। एक साल में कम से कम 90 दिन काम करने पर वर्कर्स को फायदा मिलेगा। फिलहाल सरकार ने ड्राफ्ट रूल्स पर फीडबैक मांगा है, जिसके बाद इसे फाइनल कर लागू कर दिया जाएगा। हाल ही में हुई हड़ताल के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। इससे पहले जोमैटो-स्विगी जैसी कंपनियों ने भी न्यू ईयर जैसे मौकों पर पीक आवर्स में हर ऑर्डर पर ₹120-150 देने का वादा किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. एयर और वाटर प्यूरीफायर 13% तक सस्ते होंगे: GST 18% से घटाकर 5% कर सकती है सरकार; ₹15,000 के प्यूरीफायर पर ₹1,950 की बचत होगी देश के कई हिस्सों में बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी के बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर आ सकती है। सरकार एयर और वाटर प्यूरीफायर पर लगने वाले जीएसटी (GST) में बड़ी कटौती करने की तैयारी में है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल अगले 15 दिनों के भीतर एक बैठक कर सकती है, जिसमें इन उपकरणों पर टैक्स को 18% से घटाकर 5% करने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, 26340 के स्तर पर पहुंचा: सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 पर बंद, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर 1% से ज्यादा चढ़े शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट रही। NTPC, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर में 4.5% तक की तेजी देखने को मिली। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4.अडाणी एंटरप्राइजेज अगले हफ्ते ₹1000 करोड़ का पब्लिक-बॉन्ड-इश्यू लॉन्च करेगी: 2 से 5 साल की मैच्योरिटी, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% हिस्सा रिजर्व अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज अगले हफ्ते पब्लिक बॉन्ड इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें 500 करोड़ का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है। इश्यू 6 जनवरी को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 तक चलेगा। कंपनी 2 साल, 3 साल और 5 साल की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड जारी करेगी। इन पर एनुअल कूपन रेट 8.60% से 8.90% तक रखा गया है। 2 साल वाले बॉन्ड पर 8.60%, 3 साल पर 8.75% और 5 साल पर 8.90% ब्याज मिलेगा। कूपन पेमेंट क्वार्टरली या क्युमुलेटिव बेसिस पर भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹1.34 लाख पार, एक दिन में ₹1,321 बढ़ा: चांदी दस दिन में 34,483 रुपए महंगी हुई, ₹2.34 लाख पहुंची सोने-चांदी के दाम में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद (2 जनवरी) तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,321 रुपए बढ़कर 1,34,782 रुपए पहुंच गया है। कल यह 1,33,461 रुपए/10g पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,300 रुपए बढ़कर 2,34,550 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,29,250 रुपए किलो थी। चांदी पिछले 10 दिन में 34,483 रुपए महंगी हो चुकी है। इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,43,483 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। ये दोनों का अब तक का सबसे ज्यादा भाव यानी ऑल टाइम हाई रेट है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना:इसी से गई थी एपल CEO स्टीव जॉब्स की जान; 90% मरीज 5 साल भी नहीं जी पाते

पाकिस्तान ने चीन को जंग रुकवाने का क्रेडिट दिया:PAK बोला- भारत से संघर्ष के दौरान चीनी नेता संपर्क में थे; पहले ट्रम्प को श्रेय दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *