कोरबा में भाजपा नेता की हत्या:कार सवार तीन हमलावरों ने चाकू-टांगी से मारा; पुरानी रंजिश की आशंका

कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की हत्या हुई है। उन पर कार सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में हुई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। यह घटना अक्षय गर्ग अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर मौजूद थे, तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और टांगी जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सिर, गर्दन, पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में घाव हमले में अक्षय गर्ग के हाथ, सिर, गर्दन, पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव लगे। उन्हें तत्काल कटघोरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्या की खबर से कटघोरा सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जिला पुलिस के आला अधिकारी भी कटघोरा और घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ आक्रोश और भय का माहौल है। परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के सामने जमा हैं। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… नक्सलियों ने गला घोंटकर BJP कार्यकर्ता को मार डाला: पर्चे में लिखा-मुखबिर था, ढाई साल में 10 भाजपा नेता, 10 शिक्षादूतों को कुल्हाड़ी से काटा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता की रस्सी से गला घोंट दिया। BJP कार्यकर्ता को उसके ही घर में तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के सुबह 4-5 बजे हत्या की है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

करेंट अफेयर्स 23 दिसंबर:भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया; DRDO अब नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करेगा रिसर्च

ट्रम्प ने सालभर में ₹18 हजार करोड़ चंदा लिया:बदले में करोड़ों के फायदे दिए; लिस्ट में सुंदर पिचाई और सत्या नडेला जैसे 6 भारतवंशी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *