चांदी ₹1,609 बढ़कर ₹2.01 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर:इस साल कीमत ₹1.15 लाख बढ़ चुकी, इस महीने ₹2.10 लाख तक जा सकती है

चांदी आज यानी 18 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 1,609 रुपए बढ़कर 2,01,250 रुपए किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले 17 दिसंबर को ये 1,99,641 रुपए पर बंद हुई थी। वहीं कल चांदी पहली बार 2 लाख रुपए किलो के ऊपर निकली थी। कल ये सुबह 2,00,750 रुपए पर ओपन हुई थी। इस साल अब तक चांदी की कीमत 1,15,233 रुपए बढ़ चुकी है। चांदी में तेजी के 4 प्रमुख कारण सोना 137 रुपए बढ़कर 1.32 लाख रुपए पर पहुंचा
आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना भी 137 रुपए बढ़कर 1,32,454 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये कल यानी, 17 दिसंबर को 1,32,317 रुपए पर था। वहीं सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹56,292 और चांदी ₹1,15,233 महंगी हुई अब जानें चांदी से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब… सवाल 1: आने वाले दिनों में चांदी और कितनी महंगी हो सकती है? जवाब: केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी अगले 1 साल में 2.50 लाख तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक चांदी की कीमत 2.10 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है। सवाल 2 : हाई रेट पर ज्वेलरी खरीदना कितना फायदेमंद या नुकसानदेह है? जवाब: हां, अगर आपका सिल्वर ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहेगा, तो खरीद सकते हैं। आने वाले दिनों में चांदी की कीमत बढ़ने से ये और महंगी हो सकती है। सवाल 3: आम निवेशक अभी चांदी में निवेश कैसे कर सकते हैं? जवाब: चांदी में सिल्वर ETF के जरिए निवेश कर सकते हैं, लेकिन एकमुश्त निवेश के बजाय हर महीने SIP के जरिए निवेश सही रहेगा। इसके अलावा चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं।

More From Author

एपस्टीन फाइलों में क्या हटाया, क्या छिपाया सब बताना होगा:कल खुलेगी सेक्स स्कैंडल फाइल, 95 हजार फोटो, बैंक रिकॉर्ड; पावरफुल लोगों की लिस्ट आएगी

भारत-ओमान के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होगा:सुल्तान तारिक से मिले मोदी; भारतीय समुदाय की तारीफ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *