सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:84,450 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक लुढ़का; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट

शेयर बाजार में आज यानी 18 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। वहीं IT और फाइनेंस शेयर्स में बढ़त है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट KSH इंटरनेशनल के IPO आज आखिरी दिन
KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO कल यानी 16 दिसंबर से ओपन हो गया है। इसमें आज यानी 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे। 17 दिसंबर को FII ने ₹2,060 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 17 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 84,560 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही, ये 25,819 के स्तर पर आ गया था।

More From Author

चांदी पहली बार 2 लाख रुपए के पार हुई:इंश्योरेंस सेक्टर में 100% विदेशी निवेश को मंजूरी; पेंशन का पूरा ₹8 लाख एक बार में निकाल सकेंगे

सुकमा के गोलापल्ली जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:2 से 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों तरफ से चल रही गोलीबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *