चांदी ₹3,690 बढ़कर ₹2.24 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,039 गिरकर ₹1.40 लाख पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें दाम

सोने के दाम में आज यानी 30 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,039 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.41 लाख पर था। वहीं 1 किलो चांदी आज 3,690 रुपए बढ़कर 2.24 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2.20 लाख रुपए पर थी। सोना इस साल 7 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 7 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.40 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.24 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत 6 हजार रुपए कम हुई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

More From Author

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 झुलसे:2 की हालत गंभीर; पास से गुजरी रेलवे लाइन के इक्विमेंट पर भी असर, ट्रेंने रोकी

अमेरिकी सांसद बोले- भारत-अमेरिका रिश्ते 30 साल में सबसे खराब:ट्रम्प की टैरिफ नीति और एकतरफा फैसलों ने भरोसे को नुकसान पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *