चांदी आज यानी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 8,775 रुपए बढ़कर 2,00,750 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,14,733 रुपए बढ़ चुकी है। वहीं, सोना आज 936 रुपए बढ़कर 1,32,713 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,31,777 रुपए पर था। वहीं सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। सिर्फ 9 महीने में 1 से 2 लाख पर पहुंची चांदी
इसी साल 18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा। जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। चांदी में तेजी के 4 प्रमुख कारण इस साल सोना ₹56,551 और चांदी ₹1,14,733 महंगी हुई असली चांदी की ऐसे पहचान करें 2024 में 7,700 टन चांदी की खपत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा चांदी खरीदने वाला देश है। 2024 में भारत ने कुल लगभग 7,700 टन चांदी की खपत की। इस कुल खपत में से 10-20% चांदी ही भारत में मिलती है। बाकी की करीब 80% चांदी बाहर से इम्पोर्ट की जाती है। देश चांदी का सबसे ज्यादा उपयोग ज्वैलरी में होता है। इंडस्ट्रियल, इलेक्ट्रॉनिक्स और निवेश के तौर पर भी इसकी डिमांड रहती है। सोलर पैनल, बैटरी, मेडिकल इक्विपमेंट, मोबाइल, कंप्यूटर और LED लाइट्स में चांदी का इस्तेमाल होता है। वहीं इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स बनाने में भी उसका उपयोग होता है।
