‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा:नड्डा बोले- PM की मौत की कामना करना शर्मनाक, राहुल-सोनिया माफी मांगे

संसद के शीतकालीन सत्र के 11वां दिन, सोमवार को सदन में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- पीएम के खिलाफ ऐसी बातें करना, उनकी मौत की कामना करना शर्मनाक है। नड्डा ने कहा- इस तरीके के नारे कांग्रेस की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि कल्पना के परे है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस की एक रैली में, पूरी कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदगी में, PM मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाए गए। इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि 140 करोड़ भारतीयों के नेता और विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता को कांग्रेस की ओर से इस तरह के नारों का सामना करना पड़ रहा है। PM के खिलाफ नारेबाजी और माफी की मांग लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, लेकिन शोर-शराबे के कारण 10 मिनट भी चर्चा नहीं हो पाई और कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस समर्थकों ने नारे लगाए थे पूरा विवाद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर रैली के वीडियो वायरल हुए, जिसमें कांग्रेस की महिला नेताओं और समर्थकों ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे। नारे लगाने वालों में कांग्रेस नेता मंजू लता मीणा भी शामिल थीं। वे जयपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वोट में धांधली को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। वे नारेबाजी के जरिए वोट चोरी को लेकर जनता के गुस्से को दिखा रही थीं। पूरी खबर पढ़ें… संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स नीचे पढ़िए…

More From Author

CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:157 सब्जेक्ट्स के लिए 14 जनवरी तक करें आवेदन, 308 शहरों में होगी परीक्षा

दिल्ली में मेसी-अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस की भीड़:थोड़ी देर में सम्मान होगा, कल मुंबई में तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप की जर्सी गिफ्ट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *