चांदी आज ₹2034 और सोना ₹848 सस्ता हुआ:10 ग्राम सोना ₹1.28 लाख और चांदी ₹1.77 लाख प्रति किलो बिक रही

सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 848 रुपए गिरकर 1,27,409 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,28,257 रुपए का था। वहीं चांदी के दाम में भी आज गिरावट है। 1 किलो चांदी का दाम 2,034 रुपए गिरकर 1,77,054 रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले (सोमवार को) चांदी ने 1,79,088 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। बीते कारोबारी हफ्ते में सोना 2,001 रुपए और चांदी 13,851 रुपए महंगी हुई थी। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA (09 दिसंबर, 2025) देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns (09 दिसंबर, 2025) 3 बड़े कारण, जिससे सोने में तेजी 1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। असर: जब बड़े बैंक लगातार खरीदते हैं तो बाजार में सोने की मांग बनी रहती है और कीमत ऊपर जाती है। 2. क्रिप्टो से सोने की ओर रुख: क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और सख्त नियमों के डर से निवेशक पैसा सोने में लगा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में शेयर बाजार से कम रिटर्न ने भी सोने को आकर्षक बना दिया। इसके अलावा शादियों का सीजन शुरू होने से भी सोने की डिमांड बढ़ गई है। असर: सोने की मांग में तेजी और गोल्ड ETF में बढ़ते निवेश से कीमतें चढ़ जाती हैं। 3. लॉन्ग-टर्म एसेट: सोना कभी भी पूरी तरह बेकार नहीं होता। यह नष्ट नहीं होता, सीमित मात्रा में है और महंगाई के समय अपनी कीमत बचा लेता है। असर: लंबे समय में सोना रखना ज्यादातर फायदेमंद है। आपके शहर में सोना-चांदी किस भाव में मिल रहा है, ये भी देख लीजिए… इस साल सोना ₹51,247 और चांदी ₹91,037 महंगी हुई इस साल ₹1 लाख 35 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

More From Author

इंडिगो पर 9 हजार करोड़ जुर्माने की मांग:छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइंस को भेजा लीगल नोटिस; 4 दिनों में रायपुर से 64 फ्लाइट कैंसिल

इजराइल ने गाजा का नया नक्शा बनाया, 50% जमीन कब्जाई:आर्मी चीफ बोले- यह अब नई सीमा, कब्जे वाला इलाका नहीं छोड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *