भारतीय सामान 40 की जगह 24 दिन में रूस पहुंचेगा:मोदी-पुतिन के समझौते से 6000km की बचत; 2030 तक 100 अरब डॉलर ट्रेड का टारगेट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर को लेकर चर्चा हुई। यह कॉरिडोर सिर्फ 10,370 किमी लंबा होगा, जिससे भारतीय जहाज औसतन 24 दिन में रूस पहुंच सकेंगे। फिलहाल भारत से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग तक सामान भेजने के लिए जहाजों को लगभग 16,060 किमी की लंबी यात्रा करनी पड़ती है, जिसमें करीब 40 दिन लग जाते हैं। यानी यह नया रूट लगभग 5,700 किमी छोटा है और भारत को सीधे 16 दिन की बचत होगी। पुतिन और पीएम मोदी के बीच 5 दिसंबर को हुई वार्ता में इस समुद्री मार्ग को जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। माना जा रहा है कि ग्लोबल तनाव के बीच यह नया रास्ता एक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद ऑप्शन दे सकता है। मोदी और पुतिन के बीच बैठक में भारत और रूस का आपसी ट्रेड 2030 तक 100 अरब डॉलर पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। फिलहाल दोनों देशों में करीब 60 अरब डॉलर का ट्रेड होता है। भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो होगा नया कॉरिडोर इस कॉरिडोर के जरिए चेन्नई से मलक्का खाड़ी, दक्षिण चीन सागर और जापान सागर से व्लादिवोस्तोक तक जाने वाले वाले के 16 दिन बचेंगे। ये रूट सुरक्षित होने के साथ-साथ आने वाले दिनों में भारत-रूस व्यापार के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह कॉरिडोर चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा। इसके चालू होते ही तेल, गैस, कोयला, मशीनरी और धातु जैसे जरूरी व्यापार क्षेत्रों में तेजी आएगी और भारत की सप्लाई चेन काफी मजबूत होगी। यह मार्ग भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगा। गाजा युद्ध से स्वेज नहर रूट ग पर बढ़ता जोखिम और यूक्रेन युद्ध के चलते यूरोप के रास्ते रूस तक पहुंचने वाले पारंपरिक समुद्री मार्ग में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। भारत की एनर्जी व कच्चे माल की आसानी से सप्लाई होगी चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर चालू होते ही रूस से भारत को कच्चा तेल, नेचुरल गैस, कोयला, उर्वरक, धातु और अन्य इंडस्ट्रियल माल आयात करना आसान होगा। इससे भारत की एनर्जी व कच्चे माल की जरूरतें सुरक्षित होंगी। भारत रूस को मशीनरी, इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटो-पार्ट्स, टेक्सटाइल्स, कृषि व समुद्री उत्पाद भेज सकता है। मरीन गुड्स और मशीनरी पर जोर दिया गया है। भारत-रूस पारंपरिक मार्ग 16,060 किमी लंबा
मुंबई से स्वेज नहर से होते हुए सेंट पीटर्सबर्ग तक जाने वाला यह पारंपरिक मार्ग 16,060 किमी लंबा है। युद्ध की वजह से यह रूट आज सबसे जोखिमभरा, लंबा और महंगा माना जा रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रेड कॉरिडोर 7,200 किमीय लंबा है। यह मुंबई से ईरान, अजरबैजान होते हुए रूस के वोल्गोग्राद तक जाता है। 7,200 किमी लंबा मल्टी-मॉडल कॉरिडोर माल ढुलाई का समय घटाकर 25-30 दिन कर देता है। यह पारंपरिक रूट से सस्ता लेकिन यहां ईरान की वजह से तनाव बना रहता है। पुतिन के भारत दौरे पर अहम समझौते 1. मैनपावर मोबिलिटी 2. हेल्थकेयर व मेडिकल एजुकेशन 3. फूड सेफ्टी समझौता 4. शिपिंग, पोर्ट्स और जहाज निर्माण 5. फर्टिलाइजर समझौता 6. परमाणु ऊर्जा सहयोग ————————— यह खबर भी पढ़ें… पुतिन के भारत दौरे से क्या बदला:तेल सप्लाई का भरोसा समेत 19 डील, फाइटर जेट और रक्षा सौदे का ऐलान नहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपना 27 घंटे का भारत दौरा पूरा कर वापस लौट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और बिजनेस फोरम को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

जमीन गाइडलाइन वृद्धि दर हो सकती है कम:कारोबारी-जनता-विपक्ष के प्रदर्शन के बाद सरकार ले सकती एक्शन, CM बोले-पुनर्विचार कर संशोधन कर सकते हैं

शाकिब ने रिटायरमेंट वापस लिया:कहा-घरेलू सीरीज खेलकर एकसाथ अलविदा कहूंगा; पिछले साल सभी फॉर्मेट को छोड़ा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *