वर्ल्ड अपडेट्स:रोमानिया में मर्सिडीज हवा में उड़ती हुई दो गाड़ियों के ऊपर से निकली, ड्राइवर के कंट्रोल खोने से हादसा हुआ

यूरोपीय रोमानिया में एक मर्सिडीज कार हवा में उड़ गई और दो गाड़ियों के ऊपर से निकल गई। 55 साल के व्यक्ति अपनी मर्सिडीज कार चला रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्होंने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार बहुत स्पीड में थी तभी फ्लाई करती हुई दो गाड़ियों के ऊपर से गुजरती हुई निकल गई। हालांकि, किसी को नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। ड्राइवर को हल्की चोटें आई है। पूरा वीडियो देखे अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… FIFA ने ट्रम्प को पहला ‘पीस प्राइज’ दिया; अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- अब दुनिया पहले से ज्यादा सुरक्षित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को शुक्रवार को 2026 विश्व कप के ड्रॉ में नए फीफा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। । फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने उन्होंने इस सम्मान से नवाजा। ट्रम्प ने कहा, “ये मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। अब दुनिया पहले से ज्यादा सुरक्षित जगह है।” इन्फेंटिनो ने कहा कि ट्रम्प को ये सम्मान दुनिया में शांति और एकता बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प को तो नोबेल पीस प्राइज भी मिलना चाहिए था, खासकर गाजा में युद्धविराम कराने की कोशिशों के लिए। ये पुरस्कार फीफा का पहला शांति पुरस्कार है। फीफा ने अभी तक इसके चयन की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कई फीफा अधिकारियों को भी ये घोषणा अचानक लगी थी। इससे एक दिन पहले वॉशिंगटन में इंस्टीट्यूट ऑफ पीस का नाम ट्रम्प के नाम पर “डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंस्टीट्यूट ऑफ पीस” कर दिया गया था। यहां कांगो और रवांडा के नेताओं ने ट्रम्प की मौजूदगी में शांति समझौता किया था। स्टेट डिनर में पुतिन ने चखा भारतीय भोजन का स्वाद: राष्ट्रपति भवन में दाल तड़का, झोल मोमो खाया; ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाना सुना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में भव्य स्टेट डिनर का आयोजन किया। यह डिनर पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे के अंत में हुआ। खाने का मेन्यू पूरी तरह से भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों से सजा था। शुरुआत दक्षिण भारतीय मुरुंगेकाई चारू (रसम) सूप से हुई। इसके बाद स्टार्टर में कश्मीरी गुछी दून चेटिन (अखरोट की चटनी के साथ भरे हुए मशरूम), काले चने के शिकमपुरी कबाब और वेज झोल मोमोज परोसे गए। मेन कोर्स में पुतिन को वेज थाली परोसी गई, जिसमें जाफरानी पनीर रोल, पालक-मेथी-मटर का साग के साथ-साथ कई किस्म की रोटियां शामिल थी। वहीं, मीठे में हलवा, कुल्फी और संदेश सर्व किए गए। इसके अलावा ताजे फलों का जूस भी मेन्यू का अहम हिस्सा था। पुतिन ने भोज के दौरान ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाना भी सुना। पूरी खबर पढ़ें…
पाकिस्तान ने चीन के अरुणाचल पर दावे का समर्थन किया: PAK प्रवक्ता बोले- पूरा साथ देंगे; भारत बोला- अरुणाचल हमारा अभिन्न हिस्सा, सच्चाई नहीं बदलती पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन के अरुणाचल प्रदेश पर दावे का खुलकर समर्थन किया है। शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने 5 दिसंबर को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े हर मुद्दे पर पाकिस्तान का लगातार और पूरा समर्थन चीन के साथ है।’ अरुणाचल प्रदेश पर चीनी विदेश मंत्रालय के दिए गए बयानों के सवाल पर अंद्राबी ने यह बात कही। चीन ने 25 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया था। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) हमारा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश को कभी भारत का हिस्सा नहीं माना। चीन का यह बयान भारतीय महिला पेम वांगजॉम थांगडॉक के साथ शंघाई एयरपोर्ट पर बदसलूकी के आरोपों के सवाल पर आया था। चीन ने पेम के साथ बदसलूकी के आरोपों को भी नकार दिया था। चीन के इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीन चाहे जितना भी इनकार करे, सच्चाई नहीं बदल सकती। पूरी खबर पढ़ें… पुतिन के भारत दौरे से क्या बदला: तेल सप्लाई का भरोसा समेत 19 डील, फाइटर जेट और रक्षा सौदे का ऐलान नहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपना 27 घंटे का भारत दौरा पूरा कर वापस लौट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और बिजनेस फोरम को संबोधित किया। इस दौरान भारत-रूस के बीच किसी बड़े समझौते के ऐलान नहीं हुआ। इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि दोनों देशों के बीच SU-57 फाइटर जेट और S-400 डिफेंस सिस्टम को लेकर डील हो सकती है। हालांकि दोनों देशों के बीच तेल सप्लाई की गारंटी समेत 19 समझौतों पर सहमति बनीं। इनमें कई अहम समझौते भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

चांदी एक हफ्ते में ₹13,851 महंगी हुई, सोना ₹2001 चढ़ा:इस साल गोल्ड ने 69%, सिल्वर ने 107% का रिटर्न दिया

IND-SA मैच-भारत ने 20 वनडे के बाद टॉस जीता:पहले गेंदबाजी करेगी, सुंदर की जगह तिलक वर्मा को प्लेइंग-11 में मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *