इंडिगो संकट, 4 दिनों में 2000+ फ्लाइट कैंसिल:3 लाख यात्री परेशान हुए; प्रभावित रूट पर रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनो में 116 एडिशनल कोच जोड़े

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के ऑपरेशन में लगातार पांचवें दिन शनिवार को सुधार नहीं दिख रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर रातभर पैसेंजर परेशान दिखे। इससे पहले चार दिनों में रद्द उड़ानों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो गई है। इससे करीब 3 लाख यात्री सीधे प्रभावित हुए। आज और कल इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही है, जो कि शनिवार और रविवार को बढ़कर 600 तक पहुंच सकती है। इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अन्य दिनों से एक तिहाई फ्लाइट ज्यादा ऑपरेट होती हैं। इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। उधर, रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनो में 116 एडिशनल कोच जोड़े हैं। यह फैसला उन शहरों और रूट्स के लिए किया गया है, जहां IndiGo की पैसेंजर की ज्यादा आवाजाही है। इसके जरिए 35000 हजार यात्रियों को रोजाना फायदा मिलेगा। SpiceJet के चेयरमैन Ajay Singh ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों की सुविधा के लिए अगले 2–3 दिनों में 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी ताकि प्रभावित यात्रियों की मदद हो सके। दूसरी एयरलाइंस के किराए बढ़ाने के कारण यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से 10 गुना कीमत तक पर टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।
DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​ इंडियो एयरलाइन संकट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

लोन सस्ते होंगे, RBI ने ब्याज दर 0.25% घटाई:नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को खरीदने का ऐलान किया; रतन टाटा की सौतेली मां का निधन

पुतिन के भारत दौरे से क्या बदला:तेल सप्लाई का भरोसा समेत 19 डील, फाइटर जेट और रक्षा सौदे का ऐलान नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *