हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 26,120 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है। एशियाई बाजारों में 4% तक की गिरावट, अमेरिकी भी गिरा विदेशी vs घरेलू निवेशक 20 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹283.65 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ के शेयर खरीदे। कल बाजार 446 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में गुरुवार, 20 नवंबर को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 140 अंक का उछाल रहा, ये 26,192 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर्स 2% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। एशियन पेंट्स और HCL टेक के शेयर्स में आज गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG सेक्टर में तेजी रही। IT आज फ्लैट बंद हुआ। मीडिया, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।
