छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रफुल्ल भारत ने राज्यपाल रामेन डेका को इस्तीफा सौंपा है। हालांकि उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार किया है कि नहीं अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। राजभवन से आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। हालांकि हाईलेवल पर चल रही मीटिंग और कानूनी सलाह-मशविरे के बीच इस मुद्दे पर जल्द स्पष्ट बयान आने की संभावना है। फिलहाल महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से भी कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
