बिहार की पहली Gen Z विधायक मैथिली ठाकुर:DU से ग्रेजुएट, इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुईं, चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर रहीं, जानें प्रोफाइल

मैथिली ठाकुर देश की पहली GenZ विधायक बन गई हैं। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आए। इसमें उन्होंने अलीनगर सीट से RJD नेता बिनोद मिश्रा को 11,700 से ज्यादा वोटों से हराया। वो मात्र 25 साल की हैं। इसके अलावा, मैथिली बिहार की अब तक की सबसे युवा विधायक भी बनी हैं। अलीनगर में बीजेपी की ये पहली जीत है। दिल्ली आने के बाद 17 बार घर बदले मैथिली ठाकुर की 5वीं तक पढ़ाई मधुबनी के बेनीपट्टी गांव में हुई। उसके बाद वो परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। इनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीतकार हैं। मां भारती ठाकुर हाउस वाइफ हैं। इसके अलावा, उनके दो छोटे भाई भी हैं- ऋषभ ठाकुर (तबला वादक) और अयाची ठाकुर (गायक/हारमोनियम)। उनकी मां भारती ने 2018 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली आने के बाद उन्होंने 17 बार घर बदले। घर की आर्थिक स्थिति सिर्फ एक कमरे में रहने की थी, जो ज्यादातर किसी और के घर से जुड़ा होता था। उनके पति और बच्चों का रियाज लोगों को परेशान करता था और उन्‍हें घर बदलना पड़ता था। 2017 में मिली संगीत करियर में सफलता मैथिली के संगीत करियर की शुरुआत में उन्हें तुरंत सफलता नहीं मिली। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज, जैसे- सारेगामापा लिटिल चैंप्स और इंडियन आइडल जूनियर, के लिए ऑडिशन दिए लेकिन फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच पाईं। उन्हें सफलता 2017 में मिली, जब वो राइजिंग स्टार इंडिया में फर्स्ट रनर-अप रहीं। उनके मैथिली लोकगीत, भोजपुरी गीत, भक्ति संगीत और शास्त्रीय संगीत, भारत और विदेशों में सुनने वालों के बीच गूंजते रहे। 20 की उम्र तक वो इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्मेंस करने लगी थीं और देश की सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली युवा लोक कलाकारों में से एक बन गई थीं। मैथिली के यूट्यूब पर 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा और फेसबुक पर 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति नव​निर्वाचित ​विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में 2.32 करोड़ रुपए की चल संपत्ति (मूवेबल प्रॉपर्टी) और 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति (इमूवेबल प्रॉपर्टी ) घोषित की है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति 3.82 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। 5-7 लाख रुपए एक शो का चार्ज मैथिली ठाकुर की आय का मुख्य सोर्स गायन, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैथिली लाइव परफॉर्मेंस के लिए लगभग 5-7 लाख रुपए चार्ज करती हैं। ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड‘ से सम्मानित हैं साल 2021 में मैथिली को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मै​थिली बिहार के मधुबनी जिले के लिए इलेक्शन आइकॉन नियुक्त की जा चुकी हैं। मैथिली ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा था। राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने 30 जुलाई 2022 को उन्हें NHRCCB इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया। ——————- ये खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 की उम्र में निधन: इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट, 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं; जानें प्रोफाइल हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार, 14 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 98 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वो टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें साल 2022 में आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीयों की मौत:उमरा के लिए जा रही बस डीजल टैंकर से टकराकर जली; रात 1.30 बजे हुआ हादसा

सोना ₹2,080 गिरा, कीमत ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम:इस साल दाम 46,552 रु. बढ़े; चांदी ₹5237 सस्ती होकर 1.54 लाख प्रति किलो हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *