बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट पेरेंट्स की सहमति से बनेगा:भारत रूसी क्रूड ऑयल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार, सोना एक हफ्ते में सोना ₹4,694 महंगा

कल की बड़ी खबर डेटा प्रोटेक्शन से जुड़ी रही। भारत में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट 2023 अब नियमों के साथ पूरी तरह लागू हो चुका है। सरकार ने 14 नवंबर को इसके नियमों को नोटिफाई कर दिया है। ये नियम आम लोगों की प्राइवेसी को मजबूत करने के साथ-साथ इनोवेशन और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देगा। वहीं, भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार आपत्तियों के बावजूद रूस से क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल खरीदना जारी रखा है। अक्टूबर में रूस से 2.5 बिलियन डॉलर (करीब 22.17 हजार करोड़ रुपए) वैल्यू का कच्चा तेल देश में आया, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. डेटा लेने से पहले कंपनियां बताएंगी क्यों लिया, क्या करेंगी: बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट पेरेंट्स की सहमति से बनेगा, सवाल-जवाब जानें कैसे होगा प्रोसेस भारत में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट 2023 अब नियमों के साथ पूरी तरह लागू हो चुका है। सरकार ने 14 नवंबर को इसके नियमों को नोटिफाई कर दिया है। ये नियम आम लोगों की प्राइवेसी को मजबूत करने के साथ-साथ इनोवेशन और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देगा। DPDP एक्ट को संसद ने 11 अगस्त 2023 को पास किया था। यह डिजिटल पर्सनल डेटा को हैंडल करने वाली कंपनियों (डेटा फिड्यूशरी) की जिम्मेदारियां तय करता है, जबकि लोगों को उनके अधिकार देता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत रूसी क्रूड ऑयल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार: अक्टूबर में ₹22.17 हजार करोड़ का इम्पोर्ट किया, ट्रंप प्रतिबंधों का असर दिसंबर में दिखेगा भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार आपत्तियों के बावजूद रूस से क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल खरीदना जारी रखा है। अक्टूबर में रूस से 2.5 बिलियन डॉलर (करीब 22.17 हजार करोड़ रुपए) वैल्यू का कच्चा तेल देश में आया, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। यह जानकारी हेलसिंकी स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) ने अपनी रिपोर्ट में दी है। CREA के अनुसार, चीन 3.7 बिलियन डॉलर (करीब 32.82 हजार करोड़ रुपए) के इम्पोर्ट के साथ पहले नंबर पर रहा। कुल मिलाकर, रूस से भारत का फॉसिल फ्यूल आयात 3.1 बिलियन डॉलर (करीब ₹27.49 हजार करोड़) पहुंच गया है, जबकि चीन का कुल आंकड़ा 5.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹51.44 हजार करोड़) रहा। अमेरिकी प्रतिबंध का असर दिसंबर के आंकड़ों में दिख सकता है, लेकिन भारत अभी भी खरीदारी जारी रखे हुए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इस हफ्ते सोना ₹4,694 महंगा होकर ₹1.25 लाख पहुंचा: चांदी ₹11,092 महंगी हुई; 2025 में गोल्ड ₹48,632 और सिल्वर ₹73,350 चढ़े सोना-चांदी के दाम में बीते तीन हफ्ते लगातार गिरावट के बाद चौथे हफ्ते बड़ी तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 07 नवंबर को सोना ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम पर था, जो 14 नवंबर तक 4,694 रुपए बढ़कर 1,24,794 रुपए पर पहुंच गया। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, यह उसकी सबसे महंगी कीमत है। इस हफ्ते चांदी में भी बड़ी बढ़त रही। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (07 नवंबर) 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,48,275 रुपए थी, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 14 नवंबर तक 11,092 रुपए बढ़कर 1,59,367 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 पर पहुंच गई थी, जो इसकी सबसे ऊंची कीमत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. नवी मुंबई एयरपोर्ट पर क्रिसमस से शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स: अकासा की पहली फ्लाइट दिल्ली से, इंडिगो 10 शहर जोड़ेगी; 2026 तक 9 करोड़ पैसेंजर्स की कैपेसिटी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर 25 दिसंबर 2025 से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। अकासा एयर पहली फ्लाइट उड़ाएगी, जो दिल्ली से नवी मुंबई आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, जो मुंबई का दूसरा बड़ा हब बनेगा और जो कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी कैपेसिटी के साथ यह 2026 तक 9 करोड़ पैसेंजर्स हैंडल करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टाटा सिएरा मॉडर्न डिजाइन के साथ रिवील: 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स, हुंडई क्रेटा से मुकाबला, 25 नवंबर को लॉन्च होगी टाटा मोटर्स अपनी मोस्ट अवेटिंग SUV सिएरा को शनिवार (15 नवंबर) को रिवील कर दिया है। कंपनी इसे भारत में 25 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके प्रोडक्शन मॉडल का टीजर जारी किया है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। सिएरा टाटा के लिए एक आइकॉनिक नाम था, जिसे 2003 में बंद कर दिया गया था। अब 22 साल बाद सिएरा मॉडर्न स्टाइल और फीचर के साथ वापसी कर रही है। इसे पहले ICE वर्जन में पेश किया जाएगा, इसके बाद ईवी वर्जन आएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें गूगल मैप्स में अब जेमिनी AI का सपोर्ट: बोलकर डेस्टीनेशन ढूंढ़ना आसान हुआ, एक्सीडेंट अलर्ट देगा और स्पीड लिमिट भी बताएगा गूगल ने भारत में गूगल मैप्स यूजर्स के लिए जेमिनी AI को इंटीग्रेट कर दिया है। इससे अब मैप्स सिर्फ रास्ता बताने वाला एप नहीं रहेगा, बल्कि आपका पर्सनल ट्रैवल असिस्टेंट बन जाएगा। जो बोलेगा, समझेगा और भारतीय यूजर के हिसाब से फैसले लेगा। इससे अब आप बोलकर पास का पेट्रोल पंप या रेस्टोरेंट ढूंढ सकते हैं, यही नहीं अब बिना टाइप किए रिव्यू, फोटो और डिटेल्स मिलेंगी। इसके अलावा एक्सीडेंट अलर्ट, स्पीड लिमिट और टू-व्हीलर नेविगेशन जैसे नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यह अपडेट एंड्रॉएड और iOS पर जल्द रोलआउट होगा, जो ट्रैवल को स्मार्ट बनाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

आनंद अग्रवाल ने लगवाई थी छत्तीसगढ़-महतारी की पहली प्रतिमा:दिल्ली में लंगर के सहारे डटे रहे; मूर्ति पर आंदोलनकारियों ने लगाया था खून का टीका

साउथ कोरिया की न्यूक्लियर पनडुब्बियां बनाने में मदद करेगा अमेरिका:साउथ कोरियाई राष्ट्रपति बोले- किम जोंग से निपटने के लिए सबमरीन चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *