UPSC टॉपर ने पॉल्‍यूशन के चलते IES की नौकरी छोड़ी:कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में ऑफ‍िसर की 250 वैकेंसी निकलीं, ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1.42 लाख मासिक

नमस्‍कार,
आज टॉप जॉब्‍स में जानिए कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली 250 वैकेंसीज की पूरी जानकारी। साथ ही छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रेड III की भर्तियां, नेशनल हेल्‍थ मिशन में 1974 वैकेंसी और KVS, NVS में भर्ती के शॉर्ट नोटिफिकेशन की जानकारी भी। करेंट अफेयर्स में डिटेल्‍स RAW प्रमुख पराग जैन को सुरक्षा सचिव का एड‍िशनल चार्ज दिए जाने और लद्दाख में वायुसेना का न्‍यूमा एयरबेस शुरू होने समेत अन्‍य खबरों की। टॉप स्‍टोरी में बात दलदल पार 3 किमी पैदल स्‍कूल जाने के लिए मजबूर आंध्र प्रदेश के बच्‍चों और दिल्‍ली में पॉल्‍यूशन के चलते IES की नौकरी छोड़ने वाली आयुषी चंद के वायरल होने की। टॉप जॉब्‍स 1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल ग्रेड III की भर्ती छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर की ओर से असिस्टेंट ग्रेड III के 133 पदों पर भर्ती निकली है। 30 साल तक के ग्रेजुएट्स 27 नवंबर तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्‍स लेवल 4 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स highcourt.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में फील्ड ऑफिसर की भर्ती कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में फील्ड ऑफिसर के 250 पदों पर भर्ती निकली है। 30 साल तक के ग्रेजुएट्स 14 दिसंबर तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स इसके लिए ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. नेशनल हेल्थ मिशन, महाराष्ट्र में भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन, महाराष्ट्र में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1974 पदों पर वैकेंसी निकली है। 18 से 45 साल तक के नर्सिंग ग्रेजुएट्स 14 नवंबर तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवारों को 40,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nhm.maharashtra.gov.in पर विजिट कर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. KVS, NVS में भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी CBSE ने केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में प्राइमरी टीचर की भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो रही है। 30 साल तक के B.Ed और TET पास कैंडिडेट्स 4 दिसंबर तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्‍मीदवारों को 78,800 रुपए से 2,09,200 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट कर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक करेंट अफेयर्स 1. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 5 दिवसीय USA यात्रा पर 13 नवंबर से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 5 दिवसीय USA यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो और यूएस पैसिफिक फ्लीट के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी. कोहलर से मुलाकात करेंगे। 2. RAW प्रमुख पराग जैन को सुरक्षा सचिव का एडिशनल चार्ज मिला 12 नवंबर को RAW के प्रमुख पराग जैन को सुरक्षा सचिव का एडिशनल चार्ज दिया गया। पंजाब कैडर के 1989 बैच के IPS ऑफिसर पराग अगली नियुक्ति तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। पराग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रणनीतिक योजना बनाने वाले प्रमुख अधिकारियों में से एक हैं। 3. 45,060 करोड़ के एक्सपोर्ट प्रोजेक्‍ट्स को मंजूरी मिली 12 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए ₹45,060 करोड़ के पैकेज को मंजूरी दी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में ये बैठक हुई। इसमें ₹25,060 करोड़ का निर्यात प्रोत्साहन मिशन शामिल है। इसका उद्देश्य छोटे और मीडियम इंटरप्राइज को मदद देना है।​​​​​​​ इसके साथ ही 20 हजार करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को भी मंजूरी दी गई है।​​​​​​​ 4. लद्दाख के न्योमा में भारतीय वायुसेना का एयरबेस शुरू हुआ​​​​​​​ 13 नवंबर को लद्दाख के न्योमा में भारतीय वायुसेना का एयरबेस शुरू हुआ। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने इसका उद्घाटन किया। न्योमा एयरबेस 13,710 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है। इसे ₹218 करोड़ की लागत से बनाया गया है। टॉप स्‍टोरी 1. दलदल पार कर स्‍कूल जाते बच्‍चों का वीडियो वायरल​​​​​​​ आंध्र प्रदेश में नंगे पैर दलदल पार कर स्‍कूल जाते बच्‍चों का वीडियो वायरल हो रहा है। ​​​​​​​ये वीडियो विजयनगरम जिले के आदिवासी गांव एरोडलापलेम ​​​​का है। बच्चों के स्‍कूल के रास्‍ते में घुटनों तक कीचड़ है और छोटे बच्चे इसे नंगे पैर पार करने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं, बच्‍चे स्कूल के अंदर जाने से पहले एक तालाब में पैर धोते भी नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे रोज 3 किमी पैदल चलकर स्कूल जाते हैं। कई बार सड़क की मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। 2. दिल्‍ली में पॉल्‍यूशन के चलते IES ने नौकरी छोड़ी UPSC टॉपर रहीं आयुषी चंद का दावा है कि दिल्‍ली में पॉल्‍यूशन के चलते उन्‍होंने अपनी IES की नौकरी छोड़ दी। 2016 में आयुषी ने UPSC एग्‍जाम में ऑल इंडिया रैंक 8 पाई थी। उनके पति अक्षत श्रीवास्तव ने 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर लिखा कि आयुषी की ज्‍यादातर नौकरी दिल्‍ली में होती। ऐसे में अपने बेटे और पूरे परिवार की सेहत को देखते हुए उन्‍होंने ग्रुप A सर्विस की नौकरी छोड़ दी। हालांकि, आयुषी ने नौकरी से कब इस्‍तीफा दिया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर उनके पोस्‍ट ने सोशल मीडिया पर नौकरी और सेहत की जरूरत पर बहस छेड़ दी है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…​​​​​​​

More From Author

शमी के फ्यूचर का सवाल टाल गए गिल:कहा- सिलेक्टर्स बेहतर जवाब देंगे; टीम के मौजूदा बॉलर्स का प्रदर्शन नकार नहीं सकते

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:दोस्त से करवाया रेप, पानी-टंकी में लाश; चैतन्य बघेल की संपत्ति कुर्क, सड़क पर हाथियों का झुंड, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *