सोने-चांदी के दाम में आज यानी 10 नवंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,987 रुपए बढ़कर 1,22,087 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 2,700 रुपए बढ़कर 1,50,975 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,48,275 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹45,925 और चांदी ₹64,958 महंगी हुई आने वाले दिनों में सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इस साल आने वाले दिनों में इसकी कीमत 1.20 लाख से 1.22 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। ——————————————————– बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें लेंसकार्ट का शेयर BSE-NSE पर 3% गिरकर लिस्ट हुआ:₹390 पर कारोबार कर रहा, IPO प्राइस ₹402 था आईवियर कंपनी लेंसकार्ट का शेयर आज स्टॉक मार्केट (BSE-NSE) में अपने इश्यू प्राइस से 3% गिरकर लिस्ट हुआ। BSE पर कंपनी का शेयर 2.99% गिरकर 390 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर 1.74% गिरकर 395 रुपए पर कारोबार कर रहा है। स इश्यू का प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर था। पूरी खबर पढ़ें
