तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BRS ऑफिस पर हमला किया,VIDEO:फर्नीचर जलाया, पार्टी वर्कर्स को पीटा; बोले- पहले हमारा ऑफिस था, फिर वापस लेंगे

तेलंगाना के खम्मम जिले के मनुगुरु इलाके में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BRS (भारत राष्ट्र समिति) के स्थानीय ऑफिस पर हमला कर दिया। उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की, फर्नीचर जलाया और कांग्रेस का झंडा फहरा दिया। वायरल वीडियो में कांग्रेस के झंडे थामे लोग BRS ऑफिस में घुसते और नारेबाजी करते दिखाई दिए। झड़प के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और कुछ लोग घायल भी हुए। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “हमें हमारा ऑफिस वापस दो” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है- BRS शासन के दौरान उनका ऑफिस जबरन कब्जा कर लिया गया था। उनका कहना है कि तब के विधायक ने पुलिस सुरक्षा में कांग्रेस दफ्तर पर कब्जा कर उसे BRS के गुलाबी रंग में रंगवा दिया था। हम इसे फिर वापस लेंगे। BRS ऑफिस पर हमले की 4 फोटो BRS बोली- ये गुंडाराज की मिसाल BRS ने X पर कांग्रेस पर हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस का मतलब है दबाव और दमन। जनता को ऐसे गुंडागर्दी से दबाने की कोशिश की गई तो जनता ही कांग्रेस नेताओं को जवाब देगी।” BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने इसे मौजूदा कांग्रेस सरकार के तहत कानून व्यवस्था की नाकामी और “गुंडाराज” की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि “बीआरएस परिवार के 60 लाख कार्यकर्ता मनुगुरु के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है, उनका अहंकार ज्यादा दिन नहीं चलेगा।” जुलाई 2020 तक कांग्रेस ऑफिस था जुलाई 2020 में यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था, जब कांग्रेस का पुराना पार्टी कार्यालय BRS का कार्यालय बना दिया गया था। दरअसल, उस वक्त कांग्रेस विधायक रेगा कांता राव BRS में शामिल हो गए थे और फिर ये कार्यालय BRS का हो गया था। सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्का ने 2020 में इस मामले पर मनुगुरु में विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा था कि नगर पालिका के रिकॉर्ड में यह इमारत कांग्रेस की संपत्ति है, जिसे BRS ने अवैध रूप से कब्जा किया है। कांग्रेस को 2023 चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला था तेलंगाना में 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में राज्य की 119 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटें जीती थी, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली थी। वहीं, भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई थी। ——————————— ये खबर भी पढ़ें…. मोहम्मद अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी सरकार में मंत्री बने:हैदराबाद में शपथ ली; भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की, कहा- यह आचार संहिता का उल्लंघन पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में उन्हें तेलंगाना गवर्नर जिष्णु देव वर्मा ने शपथ दिलाई। वे राज्य के 16वें मंत्री होंगे। उधर, भाजपा ने अजहरुद्दीन के मंत्री बनाए जाने का विरोध किया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में ₹14,610 करोड़ का निवेश किया:3 महीने में ₹76,575 करोड़ की बिकवाली के बाद अब खरीदार बने

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, दोस्त को काटकर जलाया, कार ने 3 को कुचला, 8000 फीट से कूदेंगे जवान,VIDEO में 10 खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *