झूठा निकला दिल्ली एसिड अटैक का मामला:छात्रा के पिता ने 3 युवकों को फंसाने के लिए साजिश रची; खुद रेप का आरोपी है

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला झूठा निकला है। पुलिस ने छात्रा के पिता अकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने कबूल किया कि तीन युवकों को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी। ज्वलनशील पदार्थ एसिड नहीं बल्कि टॉयलेट क्लीनर था। दरअसल, DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा (20) ने दावा किया था कि 26 अक्टूबर की सुबह अशोक विहार इलाके में कॉलेज जाते वक्त तीन युवकों जितेंद्र, ईशान और अरमान ने उस पर एसिड फेंका था। बाद में मौके से फरार हो गए थे। छात्रा ने कहा था कि जितेंद्र फाकी समय से उसका पीछा भी कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि छात्रा के पिता पर जितेंद्र के पत्नी ने रेप का केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि अकील की फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसका यौन शोषण किया गया था। उसके निजी फोटो भी खींचे गए थे। छात्रा ने कहा था- अटैक में मेरे हाथ झुलसे थे छात्रा ने कहा था…. मैं मुकंदपुर की रहने वाली हूं। जब कॉलेज जा रही थी तब जितेंद्र अपने दो साथी ईशान और अरमान के साथ बाइक से आया था। ईशान ने अरमान को एक बोतल दी और उसने तेजाब फेंका। मैंने उसने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन मेरे दोनों हाथ झुलस गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, छात्रा के भाई ने कहा था कि जितेंद्र बहन का पीछा किया करता था। कुछ समय पहले भी बहन की जितेंद्र से बहस हुई थी। पुलिस की जांच में क्या आया सामने… मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जहां घटना होने का दावा किया गया था वहां के CCTV जांच थे, लेकिन बाइक सवार तीनों युवक कहीं नजर नहीं आए थे। जांच में ये भी पता चला था कि जिस वक्त की घटना बताई गई थी। उस दौरान जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ करोलबाग इलाके में मौजूद था। उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल, CCTV फुटेज भी निकाली गई, जिसमें इसकी पुष्टि हुई। जिस बाइक से तीनों भागने की बात कही गई थी, वह भी करोलबाग में मिली। तीनों युवक साथ में कहीं भी नजर नहीं आए। साथ ही घटनास्थल पर तेजाब का कोई भी निशान, बोतल या कांच नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि लड़की अपने भाई के साथ स्कूटर से अशोक विहार तक आई थी, वहां से ई-रिक्शा लिया और कॉलेज के मेनगेट से करीब 300 मीटर पहले उतर गई। पुलिस ने जांच में पाया कि इतनी दूरी क्यों तय की, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, लड़की के बैग पर भी तेजाब के निशान नहीं मिले हैं। बैग जब्त किया गया है, जिसमें एक कुर्ती थी। ईशान और अरमान की लोकेशन आगरा में मिली पुलिस ने ये भी बताया कि जांच में ईशान और अरमान की लोकेशन आगरा की मिली थी। उनकी मां ने इसकी पुष्टि की है। वे सभी जल्द ही दिल्ली आ रहे हैं। युवकों की मां शबनम ने बताया कि अकील खान और हमारे बीच मंगोलपुरी की एक प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते अकील ने उनपर साल 2018 में एसिड अटैक किया था। ……………………. दिल्ली क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लिव-इन पार्टनर ने की थी UPSC एस्पिरेंट की हत्या: अश्लील वीडियो डिलीट नहीं करने पर गला घोंटकर मारा, फिर तेल-घी, शराब डालकर जलाया दिल्ली के गांधी विहार इलाके में 6 अक्टूबर को एक फ्लैट में जली लाश मिलने की गुत्थी सुलझ गई है। मारा गया युवक रामकेश मीणा UPSC एस्पिरेंट था, जिसे उसकी लिव–इन पार्टनर अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर मारा था। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:एमपी पुलिस में 500 भर्तियां, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 174 वैकेंसी; तेलंगाना में 10वीं की छात्रा का स्कूल में सुसाइड

पत्नी ने प्रेमी संग पति पर कराया जानलेवा हमला:200 रुपये के बहाने घर से बुलाया, पति गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *