BPSC का 2025-26 एग्‍जाम कैलेंडर जारी:70वीं CCE का इंटरव्‍यू दिसंबर में; 71वीं CCE का रिजल्‍ट मार्च 2026 में

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स BPSC के सोशल मीडिया हैंडल X पर पूरा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कैलेंडर में जारी भर्तियों और आने वाली भर्तियों की 2025 में 2026 की डेट्स जारी की गई हैं। BPSC परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 70वीं CCE मेन्‍स परीक्षा दिसंबर 2025 में होगी। इसके अलावा 71वीं CCE यानी कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम की प्रीलिम्‍स परीक्षा का रिजल्‍ट नवंबर 2025 में जारी होगा। इसकी मेन्‍स परीक्षा मार्च 2026 में होगी। इसके अलावा, विशेष शिक्षक, सहायक शिक्षा विकास अधिकारी, सहायक नगर नियोजक और अन्य तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं जनवरी 2026 में आयोजित की जाएंगी। —————— ये खबरें भी पढ़ें… IIT गुवाहाटी में छिड़ी पटाखों की जंग: 2 हॉस्‍टल्‍स के छात्रों ने एक दूसरे पर बरसाए रॉकेट-बम, पुलिस ने शांत कराया; वीडियो वायरल IIT गुवाहाटी में दिवाली की शाम आतिशबाजी की जंग में बदल गई। 21 अक्‍टूबर को कॉलेज के दो हॉस्‍टल्‍स ने एक दूसरे पर रॉकेट, बम और दूसरे पटाखे बरसाने शुरू कर दिए। जंग इतनी बढ़ गई कि पुलिस को आकर मामला शांत कराना पड़ा। इस ‘पटाखा जंग’ के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप:डांगी बोले-ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी,आरोप झूठे; अब महिला का ऑडियो सामने आया

पाकिस्तान में टमाटर 600 रुपए किलो, दाम 400% तक बढ़े:अफगानिस्तान से विवाद के चलते क्रॉसिंग बंद, 5000 कंटेनर फंसे; सप्लाई आधी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *