सरगुजा में पति-पत्नी का मर्डर, घर में मिली लाश:सिर पर गहरे चोट के निशान, सोते समय धारदार हथियार से मारा; मौके पर पहुंची पुलिस

सरगुजा जिले में पति पत्नी का मर्डर हुआ है। ग्राम कुम्हरता में दोनों की लाश खून से लथपथ मिली। दंपति के सिर पर गहरे चोट के निशान भी मिले है। बताया जा रहा है सोते समय किसी ने धारदार हथियार मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुम्हरता के रहने वाले रीमा राम (52 साल) और उसकी पत्नी उर्मिला (50 साल) 22 अक्टूबर की रात घर की परछी में जमीन पर सोये थे। दंपती के बच्चे नहीं हैं और भाईयों का परिवार घर से कुछ दूर पर रहता है। रीमा राम पेशे से किसान थे। गुरुवार यानि आज सुबह गांव का ही एक व्यक्ति उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो घर का दरवाजे का सांकल बाहर से बंद मिला। आसपास के लोगों से उसने रीमा और उर्मिला के बारे में पूछताछ की तो वे कुछ नहीं बता सके। जमीन पर पड़ी मिली दंपती की लाश ग्रामीण ने जब घर के दरवाजे का सांकल खोलकर अंदर झांका तो जमीन में लगे बिस्तर पर रीमा राम और उर्मिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। दोनों के सिर से काफी मात्रा में खून बहकर जम गया था। घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर दरिमा थाना प्रभारी राजेश कुमार खलखो की टीम मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल की जांच में पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों की सोते हुए हत्या कर दी गई है। उन्हें प्रतिरोध का मौका भी नहीं मिला। किसी से नहीं था विवाद, ग्रामीण भी सहमे मृतक रीमा राम व उसकी पत्नी उर्मिला घर में अकेले ही रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। उनके भाईयों का परिवार अलग घर में रहता है। दंपती का घर पहाड़ी के ऊपर अलग-थलग बना हुआ है। दोनों पति-पत्नी खेती के अलावे मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी शांत स्वभाव के थे। उनका किसी से विवाद नहीं था। दोनों व्यवहार के अच्छे थे। इस कारण किसी से कोई दुश्मनी की जानकारी नहीं है। उन्हें क्यों मारा गया, इसे लेकर ग्रामीण भी परेशान हैं। दरिमा पुलिस मामले में जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग या संदेही मामले में नहीं मिला है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पत्नी की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर मौत का स्टेटस: लिखा-जान सहित मार दिया, फिर खुद फांसी लगाकर किया सुसाइड, सालभर पहले हुई थी शादी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। पति ने पत्नी की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया। पोस्ट में उसने पत्नी के माता-पिता को इसके लिए जिम्मेदार बताया। युवक ने लिखा- पत्नी को जान सहित मार दिया हूं, पत्नी के मां-बाप के वजह से मारा हूं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स 750 अंक चढ़कर 85,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी ऑलटाइम हाई के करीब, 220 अंक चढ़कर 26090 पर पहुंचा

वर्ल्ड अपडेट्स:गाजा के बाद अब वेस्ट बैंक पर कब्जा करेगा इजराइल: नेतन्याहू के विरोध के बावजूद संसद में मंजूरी मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *