ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगी, सभी फ्लाइट्स रोकी गईं:कार्गो एरिया जलकर खाक; दिल्ली से बांग्लादेश जा रही फ्लाइट कोलकाता भेजी गई

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में आज दोपहर 3 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) आग लग गई। आग इतनी तेज फैली कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को सभी उड़ाने तुरंत रोकनी पड़ीं। दिल्ली से ढाका जा रही फ्लाइट का रूट चेंज कर कोलकाता भेज दिया गया। फायर सर्विस ने बताया कि आग एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 के पास कार्गो विलेज में दोपहर 2:30 बजे के आसपास शुरू हुई। अभी तक किसी की जान नहीं गई है, लेकिन माल ढुलाई का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। काला धुआं इतना घना था कि आसपास के इलाकों में हवा खराब हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें जहरीली गैसें हो सकती हैं, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। हादसे से जुड़े 5 फुटेज एयरपोर्ट आग से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

कॉलेज फेस्‍ट में कपड़े बदल रहीं लड़कियों का वीडियो बनाया:CCTV में कंधे पर चढ़कर रिकॉर्डिंग करते दिखे लड़के; विरोध में सीएम का पुतला जलाया

सरकारी नौकरी:रेलवे में अप्रेंटिस के 1104 पदों पर निकली भर्ती; फीस 100 रुपए, 10वीं पास करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *