सौम्या-चौरसिया ने आय से अधिक 50 करोड़ कमाए:यह 1872% एक्ट्रा, 8000 पन्नों का चार्जशीट पेश; EOW इतिहास में सबसे बड़ी कमाई वाला केस

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने रायपुर की विशेष अदालत में 8000 पन्नों की चार्जशीट पेश किया। चार्जशीट के मुताबिक, सौम्या ने अपने 17 साल की सर्विस में करीब 50 करोड़ की अवैध कमाई की। यह उनकी कुल वैध आय ₹2.5 करोड़ से 1872.86% ज्यादा है। इसके अलावा 45 बेनामी अचल संपत्ति में चौरसिया ने निवेश किया है। सबसे ज्यादा निवेश साल 2019 से 2022 के बीच किया गया है। EOW ने इसे इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्रपोस्रनेट एसेट केस बताया है। परिवार के कई सदस्यों के नाम पर खरीदी संपत्ति विशेष अदालत में पेश की गई 8000 पन्नों की चार्जशीट में EOW ने बताया कि, सौम्या चौरसिया ने पद पर रहते हुए 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार रुपए से अधिक कमाई की है। इस आय को उसने अलग-अलग प्रॉपर्टी में इंवेस्ट किया है। EOW ने बताया कि, सौम्या चौरसिया ने अपने 17 साल की सर्विस में सही तरीके से सिर्फ 2 करोड़ 51 लाख रुपए ही कमाए हैं। यानी 1872.86 प्रतिशत कमाई हिस्सा अवैध है। यह ब्यूरो के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति का मामला है। पहली पोस्टिंग बिलासपुर में हुई थी सौम्या चौरसिया की पहली पोस्टिंग डिप्टी कलेक्टर के तौर पर बिलासपुर हुई थी। इससे पहले साल 2005 में वो लेखाधिकारी के तौर पर काम कर रही थीं। इसके बाद साल 2019 सीएम कार्यालय में उप सचिव का पद मिला। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया था गिरफ्तार सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। हालांकि वो अभी जमानत पर बाहर है। सौम्या ने कथित कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग घाटाले की राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की थी। जिससे कई बेनामी संपत्ति भी बनाई। अब आगे क्या होगा ? विशेष न्यायालय ने चार्जशीट स्वीकार करने के बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी। अब EOW के साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर अदालत में ट्रायल चलेगा। जिसमें सौम्या चौरसिया की बेनामी संपत्तियों की जब्ती, बैंक खातों की जांच और संलग्न व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

More From Author

भारत के नाम 2025 में सबसे ज्यादा जीत:गिल ने की ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस की बराबरी, सिराज साल के टॉप विकेट टेकर; रिकॉर्ड्स

शुभमन बोले- रोहित और विराट अपना जादू बिखेरें:नए वनडे कप्तान गिल ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में दोनों दिग्गजों का अनुभव काम आएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *