आरएएस मेंस-2024 का रिजल्ट घोषित:2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 17-18 जून को हुआ था एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार रात RAS मुख्य परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया। 2461 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- इंटरव्यू (साक्षात्कार) की तारीख के बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा। RPSC की ओर से 2 सितंबर 2024 को 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। पहले देखिए, कट ऑफ मार्क्स… आरएएस प्री 2024 एग्जाम 2 फरवरी 2025 को हुआ था। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी। पिछली भर्तियों की ये रही थी स्थितियां…

More From Author

ममता बोलीं- शाह एक दिन मोदी के मीर जाफर बनेंगे:वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव कर रहे; PM उन पर भरोसा ना करें

‘दिल्ली टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11 नहीं बदलेगी’:बॉलिंग कोच बोले- पिच से पेसर्स को मदद नहीं, सुदर्शन-नीतीश को फिर मौका मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *