जॉब एजुकेशन बुलेटिन:बिहार में 10वीं पास के 1114 पदों पर भर्ती, तेलंगाना पुलिस में 1743 वैकेंसी; महाराष्‍ट्र में सभी स्‍कूल को-एड होंगे

नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात BTSC में 1114 पदों पर भर्ती की और तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड में 1743 पदों पर आज से आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में बात केमिस्ट्री के नोबेल समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात बेंगलुरू में 7वीं क्लास के बच्चों से टीचर द्वारा कास्ट डेटा इकट्ठा करने की। करेंट अफेयर्स 1. एटम स्ट्रक्चर के लिए केमिस्ट्री में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया। 2. पीएम मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। पहले फेज में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाए गए हैं, इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है। 3. सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के राजदूत होंगे अमेरिकी सीनेट ने 38 वर्षीय सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला एम्बेसडर नियुक्त किया। 4. विशाखापट्नम स्टेडियम कप्तान मिताली राज के नाम पर स्टैंड होगा विशाखापट्नम स्टेडियम में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के नाम पर स्टैंड होगा। वहीं विकेटकीपर रवि कल्पना के नाम पर गेट का नाम रखा जाएगा। टॉप जॉब्स 1. BTSC में वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित हैं। 2. तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड में आवेदन शुरू तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 1743 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tgprb.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. UGC NET दिसंबर 2025 के रजिस्ट्रेशन शुरू नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। इसमें कैंडिडेट्स 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 2. स्कूल टीचर ने 7वीं के बच्चों से कास्ट सर्वे करवाया बेंगलुरू के चिक्कलसंद्रा में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने क्लास 7 के स्टूडेंट्स को मोबाइल लेकर लोकल एरिया में कास्ट डेटा इकट्ठा करने भेज दिया। बच्चों को ऐसा करते देख आम लोगों ने टीचर का विरोध किया और टीचर पर जवाबदेही और आधिकारिक कार्रवाई की मांग की गई। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया और बाल अधिकारों और उचित प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए घटना की जांच शुरू की है। 3. महाराष्ट्र में अब लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग स्कूल नहीं होंगे महाराष्ट्र में अब लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग स्कूल नहीं होंगे। राज्य सरकार ने ये कदम बॉम्बे हाईकोर्ट की एक सुनवाई के बाद लिया है। सुनवाई में कहा गया था, ‘लड़कियों के स्कूलों को अब अलग से अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राज्य सरकार ने इस फैसले पर कहा एक साथ पढ़ने से अपोजिट जेंडर का एक दूसरे के प्रति समझ और सम्मान बढ़ता है।’ ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का KISS, पावर-प्लांट में 4 मौत, श्मशान घाट पर काटा केक, BJP नेता ने की छेड़छाड़, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

ममता बोलीं- शाह एक दिन मोदी के मीर जाफर बनेंगे:वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव कर रहे; PM उन पर भरोसा ना करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *