जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और एक-एक सिलेंडर फटने लगे। ब्लास्ट के बाद दूर-दूर तक खेतों में सिलेंडर गिर रहे हैं। 7 गाड़ियां चपेट में आ गईं। हादसे में दो लोगों के मरने और 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। 10 किमी दूर से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और धमाके सुनाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी दीपक खंडेलवाल मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया है। हादसा रात करीब 10 बजे दूदू क्षेत्र के मौजमाबाद में हुआ। गैस सिलेंडर से भरे हुए ट्रक को अवैध रूप से बने कट से टर्न लेते हुए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दमकल आग बुझाने में जुटी है। घटनास्थल से 500 मीटर दूर पेट्रोलपंप है। खबर अपडेट की जा रही है… हादसे की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
