बिहार चुनाव…भूपेश बघेल और गहलोत बने सीनियर ऑब्जर्वर:AICC ने अधीर रंजन को भी दी जिम्मेदारी, 19 जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की भी लिस्ट जारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और कांग्रेस के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इन तीनों नेताओं के अनुभव को देखते हुए कांग्रेस ने बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है।बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है। देखिए ये लिस्ट… 19 जिला चुनाव पर्यवेक्षक भी नियुक्त AICC ने इन 3 सीनियर लीडर्स के अलावा 19 जिला चुनाव पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा शामिल हैं।

More From Author

फास्टैग नहीं लगाया तो कैश में दोगुना चार्ज लगेगा:UPI से पेमेंट करने पर 1.25 गुना ही देना पड़ेगा; नया नियम 15 नवंबर से लागू

BCCI उपाध्यक्ष बोले- बिहार में महागठबंधन की जीत तय:राजीव शुक्ला ने कहा- इंटरनेशनल मैच के लिए कानपुर में सुविधाओं की कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *