छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़…3 नक्सली ढेर:शव बरामद, दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी, सर्चिंग पर निकली थी टीम

छत्तीसगढ़ के कांकेर, धमतरी और ओडिशा की सीमा पर रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली रही है। मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। साथ ही उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। कांकेर SP कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। फिलहाल, रुक-रुककर फायरिंग जारी है। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष:JK के लिए अंडर-19, दिल्ली के लिए रणजी खेले; बोर्ड के पहले प्रेसिडेंट क्रिकेटर, जो इंटरनेशनल मैच नहीं खेले

शेयर बाजार में 3 अक्टूबर को मोमेंटम की उम्मीद:RBI मीटिंग से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल; जानें किस दिशा में जाएगा बाजार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *