विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद पंचायत पिथौरा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र शामिल हुए। इसके अलावा सीईओ नंदनवार ने ग्राम पंचायत, स्कूल आदि का निरीक्षण किया। बैठक में मोर गांव-मोर पानी महाअभियान और युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की योजना तैयार करने और प्राथमिकता क्रम तय कर 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सीईओ नंदनवार ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लिए जाने वाले कार्यों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि व संबद्ध गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने समस्त तकनीकी सहायकों को पांच दिवस के भीतर विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचल में विकास की गति और तेज होगी।

More From Author

4 फैक्टर्स तय करेंगे भारत-पाकिस्तान फाइनल का रिजल्ट:पिच, टॉस, भारत की ओपनिंग जोड़ी, स्पिन तिकड़ी और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज

UN में नेतन्याहू के भाषण का बॉयकॉट:इजराइली PM बोले- सभी दुश्मनों को खत्म किया; गिरफ्तारी से बचने 5 देशों का एयरस्पेस छोड़कर अमेरिका पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *