​​​​​​​पाकिस्तानी PM का भारत के खिलाफ जीत का दावा:UN में बोले- भारत ने पहलगाम हमले का राजनीतिक फायदा उठाया, PAK पर हमला किया

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को UN में भारत को दुश्मन बताते हुए दावा किया कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान शांति चाहता है। शहबाज ने कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की थी, लेकिन भारत ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाया। शरीफ ने कहा कि वे पिछले साल ही UN के मंच से चेतावनी दे चुके थे कि पाकिस्तान किसी बाहरी हमले को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनी सच साबित हुई। इस साल मई में बिना उकसावे के पाकिस्तान पर हमला हुआ। ट्रम्प को दखल देने के लिए शुक्रिया कहा शाहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान मजबूत पोजिशन में होते हुए भी सीजफायर का समर्थन किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर उनका दखल नहीं होता तो पूरे इलाके में बड़ी जंग हो सकती थी। शहबाज ने कहा कि ट्रम्प की शांति की कोशिशों को देखकर ही पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। ट्रम्प की वजह से दक्षिण एशिया में एक विनाशकारी जंग टल गई। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान विवादित मुद्दों को लेकर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया को उकसाने वाले नेताओं की नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने वाले नेताओं की जरूरत है। शरीफ बोले- भारत ने एकतरफा सिंधु जल संधि रोकी पीएम शहबाज ने भारत पर सिंधु जल संधि को एकतरफा तौर पर रोकने का आरोप लगाया और कहा कि यह न सिर्फ संधि का उल्लंघन है बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह अपने 24 करोड़ लोगों के पानी के अधिकार की रक्षा करेगा और सिंधु जल संधि के किसी भी उल्लंघन को युद्ध की तरह ही मानेगा। शहबाज ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि वे कश्मीरियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि एक दिन कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के कानून के तहत एक निष्पक्ष जनमत संग्रह होगा और कश्मीरियों को खुद फैसले लेने का अधिकार मिलेगा। देर रात ट्रम्प से मिले शहबाज शरीफ शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने गुरुवार देर रात ट्रम्प से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटा 20 मिनट तक बैठक चली। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में बंद कमरे में हुई। इस मीटिंग से मीडिया को दूर रखा गया। व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रम्प और शरीफ-मुनीर की बातचीत को लेकर कोई तस्वीर या वीडियो अब तक जारी नहीं की गई है। अमूमन अमेरिकी राष्ट्रपति जब किसी विदेशी नेता से मिलते हैं, तो व्हाइट हाउस आधिकारिक तस्वीरें जारी करता है। यहां पढ़ें पूरी खबर… ———————————————— यह खबर भी पढ़ें… UN में नेतन्याहू के भाषण का बॉयकॉट:इजराइली PM बोले- सभी दुश्मनों को खत्म किया; गिरफ्तारी से बचने 5 देशों का एयरस्पेस छोड़कर अमेरिका पहुंचे इजराइली पीएम नेतन्याहू के भाषण का संयुक्त राष्ट्र (UN) में बॉयकॉट किया। नेतन्याहू ने शुक्रवार को जैसे ही UN महासभा में स्पीच देना शुरू किया, कई देशों के डिप्लोमैट्स हॉल के बाहर चले गए। हालांकि, नेतन्याहू ने भाषण जारी रखा। नेतन्याहू ने कहा कि पिछले एक साल में हालात बदल गए हैं। इजराइल ने अपने सभी दुश्मनों को खत्म कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:रेलवे में 8875 पदों पर भर्ती, दिल्‍ली पुलिस में ड्राइवर की 737 वैकेंसी; UPPSC मेन्‍स स्‍थगित होने का फैसला वापिस

टाटा मोटर्स ने शैलेश चंद्रा को नया MD-CEO बनाया:मौजूदा CFO पीबी बालाजी JLR ऑटोमोटिव के नए CEO होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *