सोना-चांदी के दाम नए हाई पर:आज गोल्ड ₹1,343 महंगा होकर ₹1.13 लाख के पार पहुंचा; चांदी भी ₹1,181 महंगी होकर ₹1,34,050 की हुई

आज यानी मंगलवार, 23 सितंबर को सोने-चांदी के दाम एक बार फिर नए हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,343 रुपए बढ़कर 1,13,498 पर पहुंच गया है। कल सोना ₹1,12,155 के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं, चांदी भी 1,181 रुपए महंगी होकर 1,34,050 रुपए पहुंच गई। कल इसका भाव 1,32,869 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA (23 सितंबर, 2025) देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns (23 सितंबर, 2025) इस साल सोना ₹37,336 और चांदी ₹48,033 महंगी हुई सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण इस साल ₹1 लाख 15 हजार तक जा सकता है सोना एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 15 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 40 हजार रुपए तक जा सकती है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

More From Author

शारदीय नवरात्रि:लाल फूलों से सजा मां-दंतेश्वरी का दरबार, पीली आभा में सजी रायपुर की मां-महामाया; डोंगरगढ़ पैदल जाने वाले भक्तों के लिए बना कॉरिडोर

सरकारी नौकरी:BSF में 1121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *