सोना ₹2380 बढ़कर ₹1.12 लाख के ऑल टाइम हाई पर:चांदी ₹1.32 लाख किलो के रिकॉर्ड पर पहुंची, इस साल सोना ₹36,000 महंगा हो चुका

सोने-चांदी के दाम आज, यानी 22 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,380 रुपए बढ़कर 1,12,155 पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,09,775 रुपए पर था। वहीं चांदी भी 4,869 रुपए बढ़कर 1,32,869 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,28,000 रुपए पर थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA (22 सितंबर, 2025) देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns (22 सितंबर, 2025) इस साल सोना ₹36,000 और चांदी ₹46,852 महंगी हुई सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण इस साल ₹1 लाख 15 हजार तक जा सकता है सोना एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 15 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 40 हजार रुपए तक जा सकती है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

More From Author

अहमदाबाद क्रैश, सुप्रीम कोर्ट बोला-पायलट की गलती की चर्चा अफसोसजनक:स्वतंत्र जांच की संभावनाएं तलाशें; केंद्र-DGCA और जांच एजेंसी AAIB से जवाब भी मांगा

सौरभ चंद्राकर के भांजे ने युवक को लात-घूसों से पीटा,VIDEO:रायपुर के जूक क्लब में पुराने विवाद में वारदात, फिर डांस कर भागे आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *