एईएन (प्री) एग्जाम-2024, परीक्षा जिले की जानकारी अपलोड:एडमिट कार्ड 25 सितंबर को; RPSC ने 1014 पदों पर निकाली थी वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 28 से 30 सितंबर 2025 होगा। अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी अपलोड कर दी गई है। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 सितंबर 2025 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 1014 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा कार्यक्रम – एक नजर एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। फोटो युक्त पहचान जरूरी अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक निर्देशों का अवलोकन अवश्य कर लें। बहकावें में नहीं आए, करें कॉन्टेक्ट आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

More From Author

भारत की पाकिस्तान पर लगातार सातवीं जीत:अभिषेक और गिल ने 59 गेंदों पर 105 रन जोड़े, सात गेंद बाकी रहते जीता मैच

राजनाथ सिंह बोले- बिना हमला किए वापस मिलेगा PoK:एक दिन खुद कहेगा- मैं भारत हूं; ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *